गांवों में विवाद निपटाने में सहायक बनेगा एस-10

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 19, 2026 12:57 am
गांवों में विवाद निपटाने में सहायक बनेगा एस-10
Total Views : 100
Total Views : 100

गांवों में छोटी घटनाओं को बड़ा विवाद बनने से पहले रोकने व पुलिस जनसहयोग को मजबूत करने के लिए एस-10 को सक्रिय किया जाएगा। इसी क्रम में थाना परिसर में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर एस-10 की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक गांव से 10 संभ्रांत लोगों को एस-10 से जोड़कर पुलिस का सहयोगी बनाया जाएगा। इन सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से गांव की गतिविधियों, संदिग्ध मामलों और संभावित विवादों की सूचना पुलिस तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी घटनाओं और विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मामूली विवाद आगे चलकर गंभीर रुप न ले सकें। धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों में भी आपसी समन्वय और संवाद के माध्यम से समाधान पर जोर दिया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान उदय प्रताप सिंह, बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्रा, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान श्याम बहादुर यादव और दयाराम उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed