उरी शहीद राजेश सिंह की 10वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, देशभक्ति नारों से गूंज उठा भकुरा गांव

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 18, 2026 11:23 pm
उरी शहीद राजेश सिंह की 10वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Total Views : 100
Total Views : 100

उरी शहीद राजेश सिंह की 10वीं शहादत दिवस पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों के जोशीले और गगनभेदी नारों से पूरा गांव देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों तथा ग्रामीणों ने शहीद राजेश सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय पीजी कॉलेज, जमुहाई के प्रबंधक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि सम्यक कुमार आईपीएस तथा उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के पिता राजेंद्र सिंह, पत्नी जूली सिंह और बड़े भाई राकेश सिंह पिंटू सहित अतिथियों द्वारा शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। गौरतलब है कि भकुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश सिंह 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में देश की रक्षा करते हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया जाता है।

इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी सम्यक कुमार ने कहा कि जब हम ठंड की रात में अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं, तब देश के जवान सीमा पर मुस्तैदी से पहरा देते हैं। उन्होंने भकुरा की धरती को नमन करते हुए कहा कि शहीद राजेश सिंह की शहादत से यह धरती धन्य हुई है। एसडीएम सदर योगिता सिंह ने कहा कि समाज में जिस भी भूमिका में हमें भारत माता की सेवा करने का अवसर मिला है, उसे पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश का जवान किसी अभियान पर निकलता है तो वह देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प लेकर जाता है। देश के लिए प्राणों की आहुति देने का जज्बा अचानक नहीं आता, बल्कि इसमें माता-पिता की परवरिश और उनके संस्कारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सभा की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब कोई सैनिक देश के लिए शहीद होता है तो सबसे अधिक पीड़ा उसकी मां को होती है। परिवार के लिए शहीद हमेशा स्मृतियों में जीवित रहता है। उन्होंने शहीद परिवार के साथ लगातार खड़े रहने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों की सराहना की। मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्धपुर के संस्थापक एवं भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले ऐसे जांबाज सैनिक की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह शहीद परिवार के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के किसी काम आना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन एक्स मिलिट्री मैन डीके सिंह और पत्रकार राजकुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के अध्यक्ष केके सिंह, महासचिव देवेंद्र सिंह, बलराम सिंह, राम सूरत यादव, सचिव दिनेश कुमार सिंह, लाल चंद्र मौर्य, पन्नालाल, बलवंत गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील शुक्ला, अभिमन्यु मौर्य, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, इंदु प्रकाश सिंह, संदीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रिशु सिंह, राजेश मिश्रा, नन्हे सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनोद सिंह मुन्ना, सोनू सिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह, मनीष राय आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed