पूर्ति विभाग में कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल, डीएसओ पर अधीनस्थ को अपशब्द कहने का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 8, 2026 12:37 pm
Total Views : 100
Total Views : 100

वायरल वीडियो को लेकर विभाग में चर्चा, कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई

औरैया।
समाचार एक्सप्रेस

जनपद के पूर्ति विभाग से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा पूर्ति निरीक्षक समीर त्रिवेदी के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा रहा है।

वायरल वीडियो में किसी कार्य को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान कथित रुप से जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षक के साथ गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, समाचार एक्सप्रेस लाइव वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, मामला शासकीय कार्य एवं फील्ड रिपोर्टिंग से संबंधित विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के बीच नाराजगी की चर्चा है। कर्मचारियों का कहना है कि उच्चाधिकारी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार विभागीय मर्यादा और अनुशासन के अनुरुप नहीं है।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed