मामूली विवाद में हत्या… लखनऊ में सिपाही ने पत्नी की ले ली जान, पत्थर से कुचला सिर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 6, 2026 11:55 am
मामूली विवाद में हत्या… लखनऊ में सिपाही ने पत्नी की ले ली जान, पत्थर से कुचला सिर
Total Views : 100
Total Views : 100

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र की पेपर मिल कॉलोनी में रविवार को एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने विवाद के बाद अपनी पत्नी रश्मि श्रीवास्तव के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी कुछ देर मकान मालिक के पास बैठा रहा और फिर करीब तीन घंटे तक अपने करीब एक साल के बच्चे को लेकर इधर-उधर घूमता रहा.

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका के पिता शेषमणि श्रीवास्तव ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और घटना के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, हिमांशु श्रीवास्तव लखनऊ कमिश्नरेट के सूचना जन प्रकोष्ठ में तैनात है. वह वर्ष 2011 बैच का सिपाही बताया जा रहा है. हिमांशु और रश्मि की शादी वर्ष 2015 में हुई थी.

पति ने की पत्नी की हत्या

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी. पिछले करीब दो वर्षों से दोनों पेपर मिल कॉलोनी में मकान मालिक अंशुमान श्रीवास्तव के यहां किराए पर रह रहे थे. करीब एक साल पहले दोनों के घर बच्चे का जन्म हुआ था. रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु ने रश्मि के सिर पर पत्थर से कई बार वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद रश्मि की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी करीब ढाई घंटे तक मकान मालिक के पास बैठा रहा. इसके बाद वह बच्चे को अपने साथ लेकर करीब तीन घंटे तक घूमता रहा. इसी दौरान घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची और डायल-112 पर सूचना दी गई. सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

आरोपी पति गिरफ्तार

मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या था. साथ ही घटना के बाद आरोपी के व्यवहार और उसके द्वारा बच्चे को लेकर घूमने की पूरी अवधि की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले में पुलिस अधिकारियों की बाइट और मृतका के पिता के बयान के आधार पर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed