भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखों में विस्फोट, सात लोग झुलसे

लापरवाही से हुआ हादसा, दो युवकों की हालत गंभीर, एक बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 21, 2026 3:11 am
भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखों में विस्फोट, सात लोग झुलसे
Total Views : 220
Total Views : 240

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के दौरान पटाखों में विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला समेत सात लोग झुलस गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रुप से घायल एक युवक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना चौरी थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में स्टेशन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। यहां स्टेट बैंक के निकट श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए वाहन पर लादा जा रहा था। इसी दौरान पटाखे जलाते समय झोले में रखे पटाखों में चिंगारी लग गई। बताया जा रहा है कि झोले में बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे। चिंगारी लगते ही पटाखे एक के बाद एक फटने लगे। अचानक हुए विस्फोट से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पटाखों के छर्रे लगने और आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए।

हादसे में शुभम नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके हाथ में पटाखों से भरा झोला था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का भदोही शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने हादसे में सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed