भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों और देवी मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजित देवी जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव एवं ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह बघेल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण आधार बताया। ज्योति सिंह म्यूजिशियन ग्रुप, जौनपुर के कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गायक गुलाब राही, शुभम सिंह और गायिका ज्योति सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। देवी गीतों की प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।

कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भक्ति और संगीत के अनूठे संगम ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन केके श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली संचालन शैली से कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान मुख्य रुप से जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, उपेन्द्रनाथ मिश्रा, शिवम चौरसिया, परवीन मोदनवाल, शांतिभूषण मिश्रा, धर्मचंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, विशाल सोनकर, अनिल साहू, श्रेयांश पाठक, प्रदीप सोनी, अंकित मिश्रा, मोहन प्रजापति, गजेन्द्र पाण्डेय, राजीव बिन्द, राहुल बरनवाल, दीपक सोनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
