सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में चला स्वच्छता अभियान, गौवंशों को खिलाया गुड़ और केला

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 10, 2026 5:32 am
सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में चला स्वच्छता अभियान, गौवंशों को खिलाया गुड़ और केला
Total Views : 200
Total Views : 200

शासन की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के तहत फूलपुर विकासखंड के खरसहन कला स्थित अस्थायी गौशाला में स्वच्छता एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ गौवंशों की सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद परिसर में चूने का छिड़काव कराया गया, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान गौवंशों को गुड़ और केला खिलाकर उनकी सेवा की गई। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के लोगों में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना जागृत करना है। उन्होंने स्वच्छता और गौसेवा को सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और गौवंशों की देखभाल करना आवश्यक है। इसके लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप, ग्राम सचिव अरुण कुमार यादव, पैरावेट अखिलेश एवं मिथिलेश सहित गौशाला के गोपालक और सफाईकर्मी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता और गौसेवा से जुड़े कार्यों में सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से गौशाला की स्वच्छता, गौवंशों की देखभाल और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed