आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 10, 2026 4:53 am
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Total Views : 240
Total Views : 240

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने शनिवार को थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। लेखपालों ने फूलपुर, सिंधोरा और बड़ागांव थाना परिसरों में आयोजित संपूर्ण थाना दिवस में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने गत 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरु कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को थाना दिवस पर भी उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के प्रति विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार और उपमंत्री कपीश तिवारी ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है, तो वे 17 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।

लेखपालों की इस चेतावनी से आगामी दिनों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। अब देखना होगा कि सरकार लेखपाल संघ की मांगों पर क्या कदम उठाती है और आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कोई पहल करती है या नहीं।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed