मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, सपा नेताओं समेत 21 अज्ञात पर मुकदमा

अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन को लेकर पुलिस से हुआ विवाद, कोतवाली पुलिस ने शुरु की जांच

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 8, 2026 3:13 am
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, सपा नेताओं समेत 21 अज्ञात पर मुकदमा
Total Views : 260
Total Views : 260

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा नेताओं समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें चार नामजद और 21 अज्ञात प्रदर्शनकारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रदर्शनकारी पुतला दहन करने की तैयारी में थे, जिसे लेकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में सपा नेता राम खिलावन यादव, चंद्रशेखर पाल, जावेद अख्तर और संदीप यादव को नामजद किया है। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों की पहचान और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, मौके पर मौजूद लोगों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed