पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर बरसाईं गोलियां

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर वारदात से मचा हड़कंप, पत्नी और उसका साथी गंभीर, पति गिरफ्तार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 7, 2026 1:10 am
पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर बरसाईं गोलियां
Total Views : 500
Total Views : 400

थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके साथी के साथ देखकर कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पत्नी और उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिप्रा तैलंग अपने परिचित सनी के साथ कोटला चुंगी चौराहे के पास थी। इसी दौरान शिप्रा के पति ऋषभ ने दोनों को देख लिया। आरोप है कि इसके बाद ऋषभ ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर कई राउंड फायर कर दिए। अचानक हुई फायरिंग से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में शिप्रा को दो गोलियां लगीं। एक गोली उसकी बांह में लगी, जबकि दूसरी गोली पेट के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। वहीं उसके साथी सनी को भी गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय पहले शिप्रा और सनी साथ में थे। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में शिप्रा एक दुकान पर पहुंचती दिखाई दी। वहां उसने दुकानदार से अपने घर फोन करने के लिए कहा और बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शिप्रा और ऋषभ के बीच लंबे समय से संबंधों में तनाव था और दोनों के बीच अलगाव के साथ तलाक की प्रक्रिया भी चल रही थी। पुलिस घटना के पीछे के पूरे विवाद और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर के संबंध में भी पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का आगरा में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed