कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को मैनकाइंड फार्मा का सलाम, एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 4, 2026 12:23 am
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को मैनकाइंड फार्मा का सलाम, एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान
Total Views : 280
Total Views : 280

फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और साहस को सलाम करते हुए उन्हें और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने बयान में कैप्टन स्मित मच्छार को देश के लिए प्रेरणादायी नायक बताते हुए उनके साहस, शौर्य और जिम्मेदारी की सराहना की।

मैनकाइंड फार्मा ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, उस पर एक भारतीय के तौर पर कंपनी को गर्व है। कंपनी के मुताबिक, इसी भावना के तहत कैप्टन और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान देने का फैसला किया गया है। कंपनी ने अपने संदेश में कहा, “आप हमारे समय के असली हीरो हैं।” मैनकाइंड फार्मा ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और शौर्य ने लोगों को प्रेरित किया है और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना कंपनी के लिए गर्व की बात है।

कंपनी की ओर से घोषित यह एक करोड़ रुपये की राशि कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं समर्थन के तौर पर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी कैप्टन की बहादुरी और कंपनी की पहल की चर्चा होने लगी है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed