सरिया से हमला कर युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 4:16 am
सरिया से हमला कर युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम
Total Views : 100
Total Views : 100

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लोहे की सरिया से हमला कर एक युवक की हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मृतक की पहचान विशाल यादव (28) पुत्र स्वर्गीय जोखू यादव निवासी तिवारीपुर थाना लाइन बाजार के रुप में हुई।

परिजनों के अनुसार, विशाल का रामदयालगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति से पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लोहे की सरिया से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने तथा जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है। हत्या में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed