जौनपुर।
अखलाक खान
समाचार एक्सप्रेस
नगर के आलमगंज मोहल्ला निवासी साहू परिवार के एक मनबढ़ युवक पर पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में अशांति एवं भय का माहौल उत्पन्न करने के आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान ईंट-पत्थर से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज किए जाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन घटनाओं के चलते मोहल्ले में रहने वाले लोगों के बीच भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने तथा मोहल्ले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
