पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस, न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में थे तैनात

सरकारी आवास में हुई घटना, वाराणसी के चोलापुर के निवासी थे अजय मौर्य

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 15, 2026 1:10 am
पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस, न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में थे तैनात
Total Views : 240
Total Views : 240

प्रयागराज पुलिस लाइन परिसर में गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल अजय मौर्य न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बताया जा रहा है कि गोली उनकी गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी थी। अजय मौर्य मूल रूप से वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के निवासी थे। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी में सरकारी शस्त्र से अचानक गोली चलने की बात सामने आई है, जबकि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा रहा।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed