अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन समग्र’ के तहत पुलिस को सफलता मिली। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में प्रकाश में आईं तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 10 हजार रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर नगर स्थित सुपर मार्केट के पास की गई। तीनों महिलाओं को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ोतरी की गई है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्ताओं को न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान ललिता देवी पत्नी लवकुश, निवासी मोल्लापुर थाना महुली, जनपद संतकबीर नगर, रिंकी देवी पत्नी जगजीवन प्रसाद निवासी सेमरिया बाजार, थाना पडरौना जनपद कुशीनगर व मित्तल पत्नी शत्रुघ्न निवासी मोल्लापुर, थाना महुली, जनपद संतकबीर नगर के रुप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसे चोरी के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त धनराशि बताया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय मय पुलिस टीम शामिल रहे।
