गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

ब्लॉक परिसर में महात्मा गांधी को किया गया नमन, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 2, 2026 6:28 am
गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
Total Views : 140
Total Views : 160

गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सफाई कर्मियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके निरंतर परिश्रम से गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह, एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज, एडीओ पंचायत संजय यादव, सचिव विनोद कुमार यादव, राकेश सिंह, कमलाकांत मौर्य, विजय गौड़, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप, मिर्जा फैसल, दुर्गेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed