विश्व हृदय दिवस पर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चिकित्सकों ने बताए हृदय रोग से बचाव के उपाय, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 29, 2026 4:24 am
विश्व हृदय दिवस पर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Total Views : 100
Total Views : 100

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में हृदय रोगों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, फार्मेसी के विद्यार्थियों, मरीजों और उनके तीमारदारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने हृदय रोगों के प्रमुख कारणों, लक्षणों, बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हृदय से संबंधित किसी भी समस्या या लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच कराने से गंभीर स्थितियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

चिकित्सकों ने स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने तैलीय एवं अत्यधिक वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने तथा बाजार में मिलने वाले अत्यधिक तले-भुने और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से यथासंभव बचने की सलाह दी। इसके साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।कार्यक्रम में बताया गया कि नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान, वजन को स्वस्थ सीमा में रखना, तनाव को नियंत्रित करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर डॉ. हरिओम मौर्य, डॉ. जमालुद्दीन खान, डॉ. संजय यादव, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. आरके वर्मा, फार्मासिस्ट गिरीश यादव सहित फार्मेसी के विद्यार्थी, मरीज, उनके तीमारदार और अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा हृदय रोगों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed